Tuesday, February 9, 2021

दस्तावेजो में कुट रचित कर हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज।

दस्तावेजो में कुट रचित कर हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन अपने नाम कराने को लेकर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही वादी हरिप्रसाद राय पुत्र स्वर्गीय भागवत राय निवासी मोहम्मदपुर ने 2 फरवरी 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपी नामवर राय पुत्र देव पति राय निवासी मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर ने दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुये 1356 फसली में कूटरचित कर कुल 875 कड़ी जमीन में से 40 कड़ी छोड़कर शेष पर कब्जा कर लिया। जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति काफी दिनों से परेशान था और तहसील से लेकर जिला तक अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। जिसको लेकर वह 2 फरवरी को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने 419, 420 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment