Wednesday, February 10, 2021

ठगी करने वाले तीन लोगों को जेवर व मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना पुलिस ने ठगी करने वाले तीन लोगों को जेवर व मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेेल।
रौनापार थाना क्षेत्र के बातन निवासी सभानंद साहनी ने 9/1/2021 को थाने में तहरीर दिया था कि दिनांक 4/1/2021 को मेरे घर में पूजापाठ करने के बहाने 3 लोगों ने सोने का झुमका, सोने की लाकेट ठगी करके फरार हो गए हैं। सभानंद साहनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ठगों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को बाजार गोसाईं के पास से ठगी करने वाले नवमी पांडे पुत्र जितेंद्र पांडे निवासी त्रिलोकीपुर खुर्द पडरौना कुशीनगर व सतीश पांडे पुत्र शिव शरण रुद्रपुर देवरिया और धर्मेंद्र पांडे रुद्रपुर देवरिया को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक सोने का झुमका और एक सोने की लाकेट व होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा।

No comments:

Post a Comment