Tuesday, February 23, 2021

बीडीसी सदस्य की हत्या का आरोपी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित।

बीडीसी सदस्य की हत्या का आरोपी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित।

हत्या के आरोपी के बैंक खाते को खंगाल रही पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अशरफ पुर गांव के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद आलम उम्र 32 वर्ष की 11 फरवरी गुरुवार दिन में 2:15 बजे अशरफपुर पुलिया पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके पश्चात उसके बड़े भाई अबू सहमा राजनैतिक द्वेष का आरोप लगाकर गांव के ही वकार पुत्र गयासुद्दीन व अन्य दो अज्ञात के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
जिसके पश्चात अब तक वकार फरार चल रहा है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने फरार हत्या आरोपी वकार के ऊपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। वहीं पुलिस के द्वारा हत्या आरोपी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
हत्या के 12 दिन पश्चात भी हत्या आरोपी की पुलिस तलाश नहीं कर पाई है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जल्द खुलासा करने के लिए 4 टीम का गठन किया गया था। किंतु अभी तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके पश्चात उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

No comments:

Post a Comment