Wednesday, February 3, 2021

दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

घन्टो बाद पुलिस ने शव को लिया कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घण्टो शव के ऊपर से रौंदते गुजरते रहे वाहन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रात्रि 10:00 बजे अज्ञात वाहन से हुई टक्कर मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सदरे आलम पुत्र एकलाख उम्र 22 वर्ष निवासी नूरुद्दीनपुर थाना जीयनपुर बाजार किसी कार्य से गया था कि वापस अपने घर नूरुद्दीनपुर वापस बाइक से जा रहा था कि रास्ते में अंजान शहीद बाजार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गयी और घण्टो वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे जिससे शव बुरी तरह से कुचल गया था। बाद में सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गयी। मृतक सदरे आलम चार भाइयों में सबसे छोटा था जो बेकरी की दुकान पर रहकर पढ़ाई के साथ घर की रोजी रोटी भी चलाता था। मृतक की माता रेहाना बानो और चार भाइयो में सबसे छोटा था। अन्य भाईयो में फकरे आलम, बदरे आलम,नजरे आलम थे। और अंजान शहीद बाजार में ही बेकरी की दुकान पर ड्राइबर की नौकरी करता था। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment