रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ लाटघाट एवं पूर्वांचल विकास आंदोलन के द्वारा सोमवार को शक्ति पीठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय,मंजरी सिंह,अजय कुमार पांडे,ऋषभ राय, प्रशांत राय,आशीष राय,कमलेश सिंह सहित दर्जनो आदि लोगों ने रक्तदान किया। डॉक्टर अभिषेक मिश्रा संतोष कुमार यादव लैब टेक्नीशियन एवं शशांक दुबे लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार आशीष कुमार आदि डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान की रही। इसके पूर्व रक्तदान शिविर का फीता काटकर तहसीलदार सगड़ी व पूर्वांचल विकास आंदोलन से जुड़े प्रवीण कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान यदि देश की एक प्रतिशत आबादी यदि रक्त दान करे तो बहुत से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है जिससे किसी मजबूर असहाय को जब उनकी जरूरत पड़ती है तो ऐसे ही उसे खून उपलब्ध हो सकता है। पर लोगों को भ्रम है कि खून देने से कमजोरी और तमाम तरह के परेशानियां होती हैं। जबकि रक्तदान कराने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक रूप से हम मजबूत होते हैं । रक्तदान करने से देश की जरूरतमंद लोगों को समय पर खून उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है। वही गायत्री शक्तिपीठ के संचालक रणविजय सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जहां पर दर्जनों लोग शिविर में भाग लेकर रक्तदान करते हैं यह हमारा एक प्रयास है कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान कर सकें।इस दौरान रामाश्रय राय,रामशब्द यादव, राजकुमार राय, कल्पनाथ सिंह आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment