Friday, February 12, 2021

खेल मैदान एव नाव घाट से तहसीलदार ने हटाया अतिक्रमण।

खेल मैदान एव नाव घाट से तहसीलदार ने हटाया अतिक्रमण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अशरफपुर ग्राम पंचायत में खेल मैदान एवं नाव घाट पर गांव के ही दबंगों द्वारा जो कि अजित पुत्र नूरहसन ने कब्जा करके बरसों से अतिक्रमण कर रखा था। जिसको लेकर ग्रामीणों में नोमान पुत्र निजामुद्दीन एवं आतिफ पुत्र मोबीन द्वारा कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व तहसील पर की गई थी। जिसको लेकर पूर्व में भी अतिक्रमण इस जगह से हटाया गया था पर पुनः दबंगों द्वारा उक्त स्थान पर कब्जा कर लिया गया। जिसको लेकर पीड़ित ग्राम वासियों ने तहसीलदार व एसडीएम को शिकायत की जिस पर शुक्रवार को तहसीलदार सगड़ी दल बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाते हुए कार्रवाई की इस दौरान तहसीलदार बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस पर 1 माह पूर्व भी अतिक्रमण हटाया गया था जो बरसों से इन लोगों ने दबंगई करके कब्जा कर रखा था। जहां पर अराजक तत्वों का सुबह शाम काफी भीड़ हुआ करती थी और उसे लेकर गांव के लोग काफी परेशान रहते थे। जिस पर पुलिस बल के साथ व लेखपाल को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ की गई जो 2:00 बजे तक चली अतिक्रमण हटाए जाने से गांव के पीड़ित और मैदान पर खेलने टहलने वाले लोगो को न्याय मिल सका।

No comments:

Post a Comment