Wednesday, February 3, 2021

आसरा आवास की बिजली काटी सौपा ज्ञापन।

आसरा आवास की बिजली काटी सौपा ज्ञापन।

कुल 60 आसरा आवास डूडा द्वारा बनाया गया था।

दो माह पूर्व 37 गरीब लोगो को आवंटित हुआ था।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत अंतर्गत खानकाह बहरामपुर में डूडा द्वारा 05 वर्ष पूर्व 60  निराश्रित गरीबों को रहने के लिए आसरा आवास बनाया गया था। जिसका आवंटन लगभग 2 माह पूर्व 37 लोगों को एडीएम प्रशासन नागेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। जबकि 23 आवास का अब तक आवंटन नहीं किया गया। जिन लोगों को आवास आवंटन किया गया था। उसमें रहने वाले लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। जिसको लेकर दर्जनों की संख्या में बच्चों के साथ महिलाएं उपजिलाधिकारी सगड़ी के यहां पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और गुहार लगाई कि हमारे कनेक्शन जोड़ दिए जाएं जिससे हमें असुविधाओं का सामना न करना पड़ रहा है। वही आसरा आवास के लोगों का आरोप था कि जब हमें आवास आवंटित किया गया था तो यह बताया गया कि आपको बिजली और पानी मुफ्त मिलेगी पर अब ना हमें बिजली ही मिल रही है ना पानी जिसके लिए हमें दूर दराज से पानी लाना पड़ता है और अंधेरे में जीवन यापन करने को हम मजबूर है।हम सब लगभग 10 दिनों से कई कठिनाईयो का सामना कर रहे हैं। जबकि नगर पंचायत कार्यालय पर भी शिकायत की पर सुनवाई नही हुई। बिजली विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काट दिए जाने की वजह से हमें अब कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार ऐसे निराश्रित गरीबों को मुफ्त बिजली पानी सहित आवास देने का जो वादा किया था वह भी अब तक पूरा नहीं कर सकी। यह आसरा आवास बनने के साथ ही कई विवादों में पूर्व में ही उलझ गया था। ऊपर से आज तक समस्त आवासों का आवंटन तक नहीं हो पाया। उसके उपरांत जिनको आवंटन भी हुआ अब वह कई कठिनाइयों से गुजर रहे हैं।जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर लोगों ने मांग की कि हमारे कनेक्शन तत्काल जुड़वा दिए जाएं। 
इस दौरान माधुरी, कमलेश, ममता, प्रसून,वसीम,बासमती देवी,बीना,जरीना,श्याम पत्ती आदि रही।

No comments:

Post a Comment