सरकारी जमीनों पर कब्जा एव पोखरे से हटाए अतिक्रमण--उपजिलाधिकारी सगड़ी
कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।
टीम बना कर शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने का दिया निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की फरियाद सुनते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों को तत्काल टीम बनाकर निस्तारण कराएं जिससे विवाद की स्थिति पैदा ना हो एवं जनता को न्याय मिल सके। वहीं उन्होंने समस्त राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को पोखरा तालाबों एवं सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के मामले में निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे जमीनों पर से अतिक्रमण की हटाने की कार्रवाई तेज करें। एव संबंधित यदि ना माने तो उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कराएं एवं ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है जिसको देखते हुए शासन के मनसा के अनुसार लोग काम करें एवं किसी भी गांव में विवाद ना उत्पन्न हो सके। जिससे चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जा सके ।इस दौरान कुल 5 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर टीम गठित करके कार्रवाई करने को निर्देशित करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के लिए कहा गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव, कोतवाल नन्द कुमार तिवारी, अरुण कुमार गुप्ता, हरिश्चंद्र राय आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment