Thursday, February 18, 2021

समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल को मिला 17वा फ्रेंडशिप अवार्ड।

समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल को मिला 17वा फ्रेंडशिप अवार्ड।

मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी द्वारा अवार्ड वितरित।

प्रस्त्रिपत्र एव स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद परिसर में गुरुवार को मिर्जा अहसानुल्लाह बेग एवं स्वर्गीय बाबू राम कुंवर सिंह की स्मृति में 17 वा फ्रेंडशिप अवार्ड प्रखर समाजसेवी व दहेज रहित विवाह के मुखिया रामसकल सिंह पटेल को दिया गया जो उनके अब तक 4737 दहेज रहित सामूहिक विवाह संपन्न कराने के लिए कमेटी द्वारा चुना गया। इस दौरान विद्यालय परिसर पर 103 वीं जयंती पर  हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बाबू राम कुंवर सिंह को अहसानुल्लाह हसन बेग संस्थापक दिवस समारोह एवं फ्रेंडशिप अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी द्वारा किया गया। और चौरी चौरा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गयें। मुख्य अतिथि पीजीआई चक्रपानपुर के डॉक्टर आर पी शर्मा को भी कर्मवीर श्री पुरस्कार से नवाजा गया व समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देश भक्ति गीत डांडिया नृत्य बसंत गीत आदि गीतों से प्रस्तुति कर समस्त लोगों का मन मोह लिया गया और कॉलेज की बीए की छात्रा छमता गुप्ता को बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर आर पी शर्मा ने कहा कि शिक्षक और डॉक्टर पूरे जीवन थकता नहीं है मरीज को देखकर जिसे पीड़ा ना हो वह डॉक्टर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने जो मानवीय शक्ति और नैतिकता और सामाजिक मूल्यों का ह्रास जिस तरह से होता जा रहा है और हम अपनी शक्ति को खोते चले जा रहे हैं जो शक्ति हम में होनी चाहिए वह हमें है पर हम उसे पहचान नहीं पा रहे हैं। जिस शक्ति से हम एवरेस्ट को फतह कर सकते हैं। बेटियां व बेटे बाप से पहचाने जाते हैं। हमें उन में ऐसा दायित्व का निर्वहन करना चाहिए कि जो लोग देखकर पहचान ए प्रमुख व्यक्ति की बेटी और बेटा है और ऐसे लोगों को हमें सीख लेनी चाहिए हमें ऐसी पहचान बनानी चाहिए की जो बेटी बेटा पर गर्व करें। महिलाएं जब सशक्त होंगी तो परिवर्तन अवश्य आएगा । दूसरे के घर की बेटी भी मेरी बन सकती है। बशर्ते हमें वह माहौल देना होगा जिससे परिवर्तन हुआ है। पर यह सब एक छोटा सा संकेत है परिवर्तन होना चाहिए पैसा ही सब कुछ नहीं है पैसा हमारी मात्र जरूरत है। हमें सोच बदलनी होगी नारी के सशक्त बनाना है तो पुरुष को अपनी सोच बदलनी होगी ।
समाजसेवी रामसकल सिंह पटेल ने कहा कि हम देवारा की धरती से जो लक्ष्य सहयोग की सेवा करने का लेकर चले थे वह पूरे जनपद में दिखाई दे रहा है हम ऐसे सम्मान को पाकर हम धन्य हो गए किस के लायक हम थे ही नहीं। जो यहां आकर मुझे प्राप्त हुआ हम आपसे यही गुजारिश करते हैं कि आप आगे बढ़े और सोच में बदलाव लाएं जिससे देश प्रदेश और गांव सशक्त हो सके। अंत में कालेज के प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व कुंवर सिंह के बड़े पुत्र अजय सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अबू साले ने की व संचालन सीमा भारती ने किया। इस दौरान अन्य लोगों मे मिर्जा अराफात बैग, डॉ मिर्जा अर्सलान बैग,डाक्टर मुराद बेग,सरफराज नवाज,मिर्जा अनवर वेग,पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल,डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन,मूसा खान,प्रवीण सिंह,रविशंकर यादव,भजुराम सिंह पटेल आदि रहे।

No comments:

Post a Comment