भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है:: प्रवीण सिंह जिला अध्यक्ष
विधानसभा सगड़ी के जीयनपुर में कांग्रेसीयों ने किसान महापंचायत चौपाल लगाया।
किसान महापंचायत में कांग्रेसीयों ने किसान बिल पर किसानों को किया जागरूक।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर लद्दाह शाह बाबा के मजार के मैदान में किसान महापंचायत स्तर पर किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेसीयों ने चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जारी किसान बिल के मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों को जागरूक करने का प्रयत्न करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और गांव में जाकर संगठन से जुड़े लोगों को समझाने पर विशेष बल दिया गया।
वही महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और किसान बिल लाकर किसानों की जमीन पूजी पतियों के हाथों में देकर स्वयं जमीन के मालिकाना हक से किसानों को दूर करते हुए उन्हें मजदूर बनाने का प्रयास जो कर रही है। उसे कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देंगीं। उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर है। सैकड़ों किसानों की मौत अब तक हो चुकी है। पर सरकार किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाने का प्रयास नहीं कर रही है। आखिर बिल में ऐसा क्या है। जिससे किसान आंदोलित है। कांग्रेस पार्टी के लोग सरकार के ऐसे कार्यो को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और बिल वापसी तक हम किसानों के साथ संघर्ष करते रहेंगे। वही जिला महा सचिव अजित कुमार राय ने कहा कि यह किसानों का देश है गरीबों का मजदूरों का आवाज हम सदियों से उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे पर जो किसानों को ठगने का प्रयास बीजेपी की सरकार कर रही है। उसे कांग्रेस के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही मुकेश राय ने कहा कि इस समय हमें संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिस तरह से हम विगत दिनों पिछड़े हुए हैं और ऐसी दशा में हमें संगठन को मजबूत बनाकर ही आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने भी किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करने का ऐलान किया व किसान बिल वापसी तक संघर्ष करने का वादा किसानों के बीच किया। संचालन सुफियान खान ने किया व अध्यक्षता महताब आलम ने की इस दौरान अनिरुद्ध राय, राना खातून,मो0तसलीम, अरविंद जैसवार, ओमप्रकाश यादव,अनुवारुल हक, दयाशंकर राय,शाहेआलम,मो0फुजैल आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment