सपा के प्रदर्शन में शामिल युवक को लगा कार से धक्का।
प्रदर्शनकारियों ने लाठी डंडे से कार तोड़ा ।
चकबंदी अधिकारी और ड्राइवर को मारपीट कर किया घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में सोमवार को सपा के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक में गोरखपुर से आ रही चकबंदी अधिकारी की कार से मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास धक्का लग गया। जिससे बाइक सवार मोहम्मद फहद पुत्र मैनुद्दीन 18 घायल हो गया। इससे आक्रोशित प्रदर्शन में शामिल उसके साथी कार का पीछा कर कोयला ढाबा के पास आजमगढ़--दोहरीघाट मार्ग पर रोका और लाठी-डंडे से जमकर तोड़फोड़ की। चकबंदी अधिकारी राजीव कमल उम्र लगभग 52 साल से भी हाथापाई की और मोबाइल छीन ली एव ड्राइवर राजकुमार पुत्र विश्वंव नाथ से ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया और मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने के पहले ही तोड़फोड़ करने वाले फरार हो गए । मौके पर पहुंचे जीयनपुरय कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह घायल और कार सवार चकबंदी अधिकारी को थाने ले आए। वही सोमवार को समाजवादी पार्टी का तहसील मुख्यालय पर धरना था । जिसमें काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला था। कुछ युवक जीयनपुर की तरफ से तहसील मुख्यालय जा रहे थे । इसी बीच मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास गोरखपुर से आ रहे हैं। आजमगढ़ में तैनात चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार कमल की कार से में बाइक सवार फ़हद को धक्का लग गया और वह घायल हो गया। अपने साथी को घायल देख दर्जनों प्रदर्शनकारी कार का पीछा कर कोयला ढाबा के पास रोक लिए और लाठी-डंडों से पीटकर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और अधिकारियों एवं ड्राइवर को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और घायल को थाने ले आई । कोतवाल स्वतन्त्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है । अभी तक तहरीर नही मिली है।
No comments:
Post a Comment