छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल।
पुलिस ने चारों को शांतिभंग में भेजा जेल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में नहर के पास छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जीयनपुर कोतवाली के भोपतपुर गांव का बजरंगी कुमार मंगलवार को दिन में एक बजे के करीब घर की किसी लड़की को महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। खालिसपुर गांव स्थित नहर पुलिया के पास खालिसपुर हरिजन बस्ती के कुछ लड़के बाइक से जा रहे थे ।आरोप है कि हरिजन बस्ती के लोगों ने बजरंगी की बाइक को टक्कर मारकर छेड़खानी का प्रयास किया। पड़ोस का मामला होने के नाते दोनों पक्षों के लोग काफी संख्या में जुट गए और मारपीट होने लगी इस मारपीट में सचिन पुत्र रामसमुझ राम, अंबरीश पुत्र रामवृक्ष राम, बजरंगी और अतुल पुत्रगऩ रामसमुझ को काफी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment