तहसील समाधान दिवस पर अतिक्रमण के खिलाफ नही हो रही कार्यवाही।
कुल 79 शिकायतती प्रार्थना पत्र पड़े 03 का निस्तारण।
सरकारी चकमार्ग एव सरकारी जमीन से अतिक्रम की कार्यवाही कागजो तक सिमटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सामाधान दिवस मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जो लगभग 6 महीने बाद तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।साथ ही फरियादियो की काफी भीड़ जमी रही पर कड़ाई के कारण व कोरोना जांच की वजह से अधिकतर फरियादी फरियाद नही कर सके। इसके पूर्व में भी सरकारी जमीनों से अतिक्रमण के लिए लोग तहसील और पोर्टल पर शिकायतें करते रहे पर तहसील प्रशासन सरकारी जमीनों एवं चकमार्गो से अतिक्रमण हटाने में कोताही बरत रहा है। अब तक मंगलवार को पढ़े तहसील समाधान दिवस पर शिकायती पत्रों में 79 में कुल 29 शिकायती पत्र सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई। यही नहीं जमीन हरखोरी गांव में चकमार्ग संख्या 1126 ,1131 एवं नाली पर अतिक्रमण संख्या 1130 पर अवैध कब्जा किया गया है। जिसके लिए मुराती पत्नी हरिलाल पासवान ने आरोप लगाया की तहसील सगड़ी में अधिकारी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए हीला हवाली करते रहते हैं और सरकारी जमीनों से शिकायतों के बाद लेखपाल और अधिकारी संवेदनशील नहीं दिखाई दे रहे हैं। उक्त महिला ने उपजिलाधिकारी सगड़ी पर ही सीधा आरोप लगा दिया है। इस दौरान तहसील में 6 महीने बाद लगे तहसील समाधान दिवस पर अधिकतर अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे। इस दौरान कुल 79 शिकायती पत्र पड़े जिसमें पुलिस के पांच, विकास 5, राजस्व 50 ,अन्य 10 एवं मौके पर निस्तारण 3 का कर दिया गया। अधिकतर लोगों की शिकायतें सरकारी जमीनों को लेकर है। जिस पर अवैध रूप से कब्जा जमायें दबंगों द्वारा आए दिन झगड़ा मारपीट होती रहती है। लेकिन इसके बाद तहसील प्रशासन सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के प्रति गंभीर दिखाई नहीं देता। बार-बार लोग तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। पर अधिकारी कागज का कोरम पूरा करने में ही लगे हैं। कागजों तक ही कार्रवाई सिमट कर रह गई है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार विजेंद्र कुमार उपाध्याय, नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक सगड़ी वीरेंद्र कुमार यादव व विजय कुमार सहित समस्त थानों के प्रभारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment