Saturday, September 5, 2020

नशीला पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

नशीला पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्मैक गांजा हीरोइन अवैध शराब का धंधा जोरों पर है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप निरीक्षक जीयनपुर राजकुमार तिवारी ने रजादेपुर चकलालचंद सेवड़ा कुंड मार्ग पर चकलालचंद नहर पुलिया के पास गुमटी के पास सात आठ लोगों को खड़े देखा तो पुलिस को
देखकर सभी लोग इधर-उधर भागने लगे तख़्त पर बैठा दोनों पैरों से विकलांग व्यक्ति हाथ में झोला लेकर भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 850 ग्राम अवैध स्मैक तथा साथ मे बेची गई स्मेक का पैसा सात हजार छह सौ बीस रुपये  बरामद कियें। पुलिस ने विकलांग व्यक्ति को थाने लाई सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया और अपना नाम शिवनारायण पटवा पुत्र राजेश प्रसाद पटवा निवासी बाजार गोसाईं थाना रौनापार बताया। पुलिस ने पकड़े गए युवक को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया और अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment