प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि, शहरी पथ विक्रेताओं के जीवन में ला रही है उजालाः जिलाधिकारी आजमगढ़
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 02 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद आजमगढ़ कुल 13 नगर निकायों में कुल 3300 वेंडर पंजीकृत हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान करने के लिए प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है। अभी तक कुल 516 आवेदन किये गये हैं, जिसके सापेक्ष बैंक द्वारा कुल 25 आवेदन स्वीकृत हो चुका है।
डूडा सहित सभी नगर निकायों में इस योजना हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि पंजीयन बूथ की स्थापना की गयी है, जहाॅ पर लाभार्थी वेंडर अपना रजिस्ट्रेशन तथा आनलाइन आवेदन करा सकते हैं।
कोविड-19 के दौरान छोटे-बड़े शहरोे में रेहड़ी वाले, पटरी व सड़क किनारे दुकान, कोई धन्धा, कारोबार करके रोज कमाने रोज खाने वाले काफी दुकानदार एवं वेण्डर्स अपनी रोजी रोटी चलाते थे, वह लाॅकडाउन के दौरान बन्द हो गया। ये शहरी पथ विक्रेता ऐसे होते हैं, जो प्रतिदिन वस्तुएं खरीदते हैं, उसे प्रतिदिन बेचते हैं और प्रतिदिन जो कमाते हैं उससे उनके परिवार का पालन होता है।
शहरी पथ विक्रेताओं की इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री जी ने 01 जून, 2020 से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का शुभारम्भ किया है, जिसके अन्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को पुनः अपना व्यवसाय कार्य प्रारम्भ करने के लिए 10 हजार रुपये का ऋण 12 मासिक किश्तों पर 07 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी की छूट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। शहरी पथ विक्रेताओं को पुनः अपना कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज के रूप में आसान किश्तों पर ऋण की सुविधा देकर कार्यशील पूँजी बनाने में उनकी सहायता की जा रही है। सरकार लाॅकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए हर वर्ग के लोगों की सहायता कर रही है। खेतिहर मजदूर, किसान, कारीगर, कुशल/अर्द्धकुशल श्रमिक, उद्योग-धंधों के लोगों, उद्यमी-व्यवसायी सबको सरकार आवश्यक सहायता कर रही है।
रेहड़ी पटरी वालों व छोटी-मोटी दुकान वालों को अपना कारोबार फिर से खड़ा करने के लिए भारत सरकार द्वारा यह योजना संचालित की गई है। जो लोेग पहले से वेंडिंग कर रहे है, वे वेंडर्स इस योजना से लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए सर्वेक्षण सूची में नाम भी होना चाहिए। नगर निकायों द्वारा पटरी दुकानदारों का सर्वेक्षण कराते हुए उनका पंजीयन किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त निकायों से चिन्हित पंजीकृत लाखों पथ विक्रेताओं की सूची भारत सरकार को उपलब्ध करा दी थी, जिसकी पोर्टल के माध्यम से हजारों शहरी पथ विक्रेताओं ने आॅनलाइन नगर निकायों, डूडा के माध्यम से आवेदन करते हुए इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार आवेदन फार्म तथा संबंधित बैंक के बन्धक पत्र में भी आवश्यक सहयोग कर रही है, जिससे वेण्डर्स दैनिक कमाई करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें।
--------------------------------
आजमगढ़ 02 सितम्बर-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, उसकी प्रतिदिन मानिटरिंग करें और इसी के साथ ही उन्होने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति नही घूमना चाहिए। साथ ही कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि जिस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उस व्यक्ति की कन्टैक्ट ट्रेसिंग करायें तथा जो व्यक्ति कन्टैक्ट ट्रेसिंग मे आ रहे है, उनकी जांच शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट, आरटीपीसीआर व टूª नाट मशीन से हो रही है, उनकी जांच रिपोर्ट को संबंधित एमओआईसी के माध्यम से प्रतिदिन पोर्टल पर शत प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ संजय, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर (आईएएस) गौरव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
--------------------------------
आजमगढ़ 02 सितम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि दिनॉक 01 सितम्बर 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के संक्रमण के पूर्व प्रेपित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम कटार, तहसील फूलपुर, 2-राजस्व ग्राम सिकरौर सहबरी, तहसील मार्टीनगंज, 3-राजस्व ग्राम रसूलपुर, तहसील मार्टीनगंज, 4-राजस्व ग्राम रसूलपुर, तहसील मार्टीनगंज, 5-राजस्व ग्राम रसूलपुर, तहसील मार्टीनगंज, 6-राजस्व ग्राम दुबरा तहसील मार्टीनगंज, 7-मुहल्ला आराजी बाग, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 8-राजस्व ग्राम लीलापुर तहसील सदर, 9-राजस्व ग्राम बुन्दा तहसील सदर, 10-मु0पुराख्वाजा, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 11-मु0 रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 12-मु0 कुर्मी टोला नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 13-मुहल्ला एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 14-राजस्व ग्राम बिरदया खालसा, तहसील सदर, 15-राजस्व ग्राम अनेई, तहसील सदर, 16-राजस्व ग्राम पकड़ीखूर्द, तहसील लालगंज, 17-राजस्व ग्राम रसूलपुर तहसील लालगंज में व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-संतोष यादव के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम कटार, तहसील फूलपुर, 2-खिजिरपुर हरिजन बस्ती, राजस्व ग्राम सिकरौर सहबरी, तहसील मार्टीनगंज, 3-बांकेलाल के घर से सहादुर प्रजापति के घर तक का क्षेत्र, राजस्व ग्राम रसूलपुर, तहसील मार्टीनगंज, 4-राममूरत के घर से सतई के घर तक, राजस्व ग्राम रसूलपुर, तहसील मार्टीनगंज, 5-रामहित के घर से बिन्दू के घर तक, राजस्व ग्राम रसूलपुर, तहसील मार्टीनगंज, 6-यादव स्वीट हाउस से रामचन्दर प्लाइउड एवं हार्डवेयर तक, राजस्व ग्राम दुबरा तहसील मार्टीनगंज, 7-प्रज्ज्वल उपाध्याय के घर के आस पास का क्षेत्र, निराला नगर मुहल्ला आराजी बाग, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 8-सुजीत पाठक के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम लीलापुर तहसील सदर, 9-रिंकी सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बुन्दा तहसील सदर, 10-बबीता के घर के आस पास का क्षेत्र, मु0पुराख्वाजा, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर, 11-सौरभ श्रीवास्तव के घर के आस पास का क्षेत्र, मु0 रैदोपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 12-शशि गुप्ता के घर के आस पास का क्षेत्र, मु0 कुर्मी टोला नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 13-अलका श्रीवास्तव के घर के आस पास का क्षेत्र, मुहल्ला एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 14-लक्ष्मी देवी के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बिरदया खालसा, तहसील सदर, 15-दुर्गा यादव के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम अनेई, तहसील सदर, 16-ठकुरहन बस्ती, राजस्व ग्राम पकड़ीखूर्द, तहसील लालगंज, 17-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम रसूलपुर तहसील लालगंज का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
--------------------------------
आजमगढ़ 02 सितम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-अशोक मौर्य के घर के आस पास, राजस्व ग्राम बड़ौरा बुजूर्ग, तहसील सदर, 2-श्रीमती शुभम राय के घर के आस पास, हीरापट्टी सदर, 3-सविता देवी के घर के आस पास सुन्दर नगर, सिधारी सदर, 4-मनीष के घर के आस पास, एलवल, नगर पालिका आजमगढ़, 5-सौरभ के घर के आस पास, एलवल, नगर पालिका आजमगढ़, 6-ओम प्रकाश के घर के आस पास, दलसिंगार, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 7-रविशंकर श्रीवास्तव के घर के आस पास, खत्री टोला, नगर पालिका आजमगढ़, 8-नीरज पाठक के घर के आस पास, आराजी बाग, नगर पालिका आजमगढ़, 9-लालजी दूबे के घर से मुस्तफा कालोनी की गली तक, मुकेरीगंज, नगर पालिका आजमगढ़, 10-मंदिर के सामने वाली गली, लाहीडीह, निजामाबाद, 11-केजीएसजी बैंक के सामने रामराज के घर तक, सिकहुला, निजामाबाद, 12-तिवारी बस्ती, मिर्जापुर, लालगंज, 13-तकिया, बरदह मार्टीनगंज, 14-वार्ड नं0 6, आजाद नगर, नगर पालिका मेंहनगर, 15-अर्जुन स्मारक गली, पवई लाडपुर, निजामाबाद, 16-यादव बस्ती, बिशुनपुर कोलापट्टी, निजामाबाद, 17-ठाकुर बस्ती, नदौली, निजामाबाद, 18-मोह0 पाच आना, फरिहा, तहसील निजामाबाद, 19-पोस्ट आफिस के बगल लवकुश चैरसिया का मकान, मोहम्मदपुर, तहसील निजामाबाद, 20-यादव बस्ती, खरचलपुर, तहसील निजामाबाद, 21-यादव बस्ती, बड़सरा आइमा, तहसील निजामाबाद, 22-यादव बस्ती, करियाबर, तहसील निजामाबाद, 23-तहबरपुर से भंवरनाथ मार्ग, तहबरपुर, तहसील निजामाबाद, 24-सुशील गुप्ता के घर के आस पास का क्षेत्र, मोहम्मदपुर, तहसील निजामाबाद, 25-मिरिया, मिरिया रेहड़ा, तहसील सगड़ी, 26-पोखरे के बगल बसही, शहाबुद्दीनपुर, तहसील सगड़ी, 27-टीकरपट्टी, जमीन हरखोरी, तहसील सगड़ी, 28-रूपाली कालोनी, हरैया, तहसील सदर, 29-मनीष के घर के आस पास का क्षेत्र, 30-राजनाथ तिवारी के घर के आस पास का क्षेत्र मिशन रोड, नरौली, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 31-विश्वनाथ के घर के आस पास का क्षेत्र, काशीपुर, सदर, 32-नरेन्द्र के घर के आस पास का क्षेत्र, 33-ताराचन्द सोनकर के घर के आस पास का क्षेत्र, नरौली, नगर पालिका आमजगढ़, 34-रामलखन के घर के आस पास का क्षेत्र, ताड़ी, तहसील सदर, 35-गौरव कुमार के घर के आस पास का क्षेत्र, रानी की सराय, सदर, 36-विरेन्द्र यादव के घर के आस पास का क्षेत्र, कटरा, नगर पालिका मुबारकपुर, 37-अशोक शर्मा के घर के आस पास, ज्ञानोदय कालोनी, बलरामपुर, सदर, 38-अरविन्द सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, हीरापट्टी, तहसील सदर, 39-सतीश राम के घर के आस पास का क्षेत्र, 40-अनुसूचित जाति बस्ती, च्योता, तहसील सगड़ी हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।
No comments:
Post a Comment