बीआरसी पर महत्वपूर्ण बैठक में नदारद रहा स्वास्थ्य विभाग।
दो ग्रुपो में न्याय पंचायत वार हुई बैठक।
दस्तक एव संचारी रोग नियंत्रण पर प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक संपन्न।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ पर सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं 2:00 बजे से 4:00 बजे तक दस्तक अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम एवं उनके उपाय व 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांव गांव जागरूकता कार्यक्रम एवं साफ सफाई जलजमाव गांव में बैठक कर जागरूकता अभियान लारवा साइड को समाप्त करने के लिए छिड़काव करना एवं 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक गांव में कीड़े मारने की दवा आदि का वितरण करने के संबंध को लेकर बैठक की गई।
वही बैठक में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अधिकारी और कर्मचारी ही नदारद रहे। जिसकी वजह से लोगों को पूरे बातों की जानकारी नहीं हो सकी बैठक में मंजरी सिंह बीएमसी यूनिसेफ एवं कुसुम राव बीसीपीएम मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानाध्यापकों को उक्त संचारी रोग नियंत्रण के लिए विधिवत तरीके से समझाया बुझाया और विद्यालयों से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चलाकर संचारी रोग नियंत्रण मच्छरों के प्रकोप से बचाना जलजमाव साफ-सफाई आदि करने की जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उसको देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण एवं उसके रोकथाम के लिए व्यवस्था कर कर हमें प्रत्येक अभिभावक एवं आम जनता को जागरूक करना है। जिससे कि इससे बचाव हो सके। इस दौरान शिक्षकों में डॉ हरकेश मिश्र, कमलनयन यादव, पंकज, दिनेश कुमार,तेज प्रताप राय, अनिल कुमार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment