कोरोना टेस्ट में लगे डाक्टर की टीम को माल्यार्पण कर किया गया स्वागत ।
ग्रामीणों ने ताली बजाकर किया उत्साहवर्धन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना टेस्ट में लगे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अजमतगढ़ के डाक्टरों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं ग्रामीणों ने ताली बजाकर कर उनका उत्साह वर्धन किया ।
रसूलपुर गांव में कोरोना टेस्ट के सैम्पलिंग जांच के लिए स्वास्थ टीम पहुंची तो गांव के प्रधान अरविंद सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही गांव वालों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। वही ग्राम प्रधान ने कहा कोरोना महामारी में जहां लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर रह रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की सेवा में रात दिन लगी हुई है। इनके हौसले और जज्बे को हम सलाम करते हैं ।यह देखकर आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है ऐसे लोगों से सीख लेने की जरूरत है जो अपना जान जोखिम में डालकर लोगों की कोरोना जांच के लिए लगे हुए हैं ।इस दौरान उमाशंकर मिश्र ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक की टीम में सम्लित सदस्य में विनोद यादव,अरुण कुमार ,जयोत्सना जैसवारा, नीतू चौहान, बृजभूषण पटेल , मुकेश शुक्ल आदि लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
No comments:
Post a Comment