Thursday, September 10, 2020

बदमाशों ने स्वास्थ्यकर्मी की लाठी-डंडों,हॉकी से की पिटाई दो की हालात गंभीर।

बदमाशों ने स्वास्थ्यकर्मी की लाठी-डंडों,हॉकी से की पिटाई दो की हालात गंभीर। 

गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ा।

बाइक छोड़ फायरिंग करते हुए भागे हमलावर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में बुधवार की देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य विभाग अजमतगढ़ में चौकीदार के पद पर तैनात शैलेश चतुर्वेदी पुत्र सूर्यनाथ चतुर्वेदी उम्र 32 साल की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी । बचाने आए दो अन्य लोगों को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। स्वास्थ्य कर्मी को पीटते हुए देख आसपास के लोग जुट गए और ईट पथ्थर लेकर हमलावरों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए हमलावर कई मोटरसाइकिल छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए । पुलिस इस मामले में 07 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ 147,148,149,452,323,506,352, के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। देर साम तक तीन आरोपियों को पुलिस उठाकर पूछताछ में जुटी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस ने तीन बाइक भी बरामद किया है। अजमतगढ़ बाजार निवासी शैलेश चतुर्वेदी अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चौकीदारी का काम करता हैं। उनके भतीजे गोलू और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ही स्थित मसोना ग्राम निवासी झगडू उर्फ गोलू के बीच फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था।इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी थी। बुधवार को झगडू उर्फ गोलू अजमतगढ़ शैलेश के घर आया और उनके भतीजे को बुलाने को कहा। शैलेश के मना करने पर वह वापस हो गया और रात में लगभग 10:00 के करीब दो दर्जन लोगों के साथ शैलेश चतुर्वेदी के मकान पर पहुंचा। मकान के बाहर  टहल रहे। शैलेश को उनके घर के पास ही जमकर पिटाई कर दी। इस बीच उन्हें छुड़ाने आए ऋषि पुत्र जयराम उम्र 27 साल और मोहन राय पुत्र कांति राय उम्र 25 साल निवासी अजमतगढ़ को भी लोगों ने जमकर पीटा इससे बौखलाए नगर वासियो ने हमलावरों को खदेड़ लिया। हमलावर फायरिंग  करते हुए 3 बाइक छोड़कर फरार हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बाइक एक बुलेट थाने ले आयी और सीज कर दिया और नगर पंचायत अजमतगढ़ में लगे सीसी कैमरे में कैद वारदात की पूरी कहानी बयां कर रही है। जिससे पुलिस आरोपियों को पकड़ने में मदद मिलेगी पुलिस सीसी कैमरे को खंगालने में लगी हुई है।कोतवाली प्रभारी स्वतन्त्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment