अधेड़ को गोली मारने में मुकदमा दर्ज, दो नामजद दो अज्ञात के खिलाफ ।
जीयनपुर कोतवाली में पुत्र के द्वारा दी गई तहरीर में दो नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सवरुपुर गांव में रविवार की शाम लौटन राम 55 वर्ष को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। सोमवार को लौटन राम के पुत्र रामप्रकाश भारती के द्वारा जीयनपुर थाने में लिखित तहरीर में दो नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें सबरजीत यादव पुत्र रामविलास यादव व अमरजीत यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी रशीदाबाद थाना जीयनपुर और दो अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में धारा 307, 120 बी 506, आईपीसी व एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment