Wednesday, April 15, 2026

शरारती तत्वों ने पराली में लगा दी आग सैकड़ो बीघा गेहूं जलने से ग्रामीणों ने बचाया।

शरारती तत्वों ने पराली में लगा दी आग सैकड़ो बीघा गेहूं जलने से ग्रामीणों ने बचाया।

 सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सम्भाला मोर्चा।

ग्रामीण ट्रैक्टर से खेत जोतवा कर आग पर पाया काबू।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुड़वा गोडारी गांव में किसी शरारती तत्वों ने गेहूं की पराली में आग लगा दिया।इस दौरान आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करते हुए अल्लीपुर कुड़वा खालिसपुर के सिवान तक पहुंच गई गनीमत यह थी कि इस बीच में सभी के गेहूं की फसल कंबाइन से काटी जा चुकी थी। आगे काफी गेहूं की फसल अभी खेत में खड़ी थी जिसको जलने से ग्रामीण  अथक प्रयास और फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने चारों तरफ से ट्रैक्टर लगाकर खेतों को जोतवाना प्रारंभ कर दिया जिससे कि अन्य गेहूं की फसलों को बचाया जा सके। जबकि आग एक बजे के आसपास किसी ने लगा दी और 3:30 तक आग पर किसी तरह से काबू पाया गया।ऊपर से पछुवा हवा ने भी आग में घी का काम किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर की एरिया में गेहूं की फसल काटने के बाद जो पराली बची थी उसमें किसी ने आग लगा दिया था जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण लाठी डंडा आदि लेकर आग बुझाने का प्रयत्न करना प्रारंभ कर दिया पर आग पर काबू नहीं पा रहे थे तो कई ट्रैक्टर बुलाकर खेतों को जोतवाना प्रारंभ किया जिससे कि आग आगे न बढ़ने पाए एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी अभी तक आग बुझाने में जुटी हुई है जबकि क्षेत्रीय लेखपाल को भी इस संबंध में जांच करके कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सैकड़ो बीघा फसल गेहूं की जलकर राख हो जाती।

No comments:

Post a Comment