सार्वजिक रास्ते को दबंगो ने किया बंद नही सुन रही पुलिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत महावतगढ़ गांव की दर्जनों महिलाएं तहसील पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए गुहार लगाई की हमारे गांव में सार्वजनिक रास्ता जो वर्षों से चल रहा था। जिससे दर्जनों घरों का आवागमन हुआ करता था पर वर्तमान समय में गांव के ही रामवृक्ष आदि ने उस पर अतिक्रमण करके रास्ते को बंद कर दिया। जिसके लिए 01 मार्च 2026 को जीयनपुर कोतवाली से भी उक्त रास्ते को खुलवाने के लिए गुहार लगाई गई और शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया पर अब तक उक्त रास्ते को खोलने के लिए पुलिस द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया नहीं रास्ते को खुलवाया गया।जिसको लेकर महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौप कर उक्त रास्ते को खुलवाने की मांग करते हुए गुहार लगाई कि यदि सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाकर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन आदि करने के लिए बाध्य होंगे। महिलाओं का आरोप है कि उक्त रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर जीयनपुर पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है रास्ता बंद होने के कारण दर्जनों घरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान महिलाओं में सीमा चौहान,शकुंतला देवी, उर्मिला,रीता देवी, उमा चौहान,पार्वती,सोमवारी देवी, ज्ञान्ती देवी,कविता देवी, चंदा देवी आदि महिलाओं ने
उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह से अभिलंब रास्ता खुलवाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment