अजमतगढ़ खंड विकास पर रोजगार सेवकों ने दिया धरना।
रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास पर रोजगार सेवकों ने दिया धरना कलम बंद हड़ताल की शुरू रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना आंदोलन की रूपरेखा तैयार। मंगलवार को अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने खंड विकास पर अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक धरना और कलम बंद हड़ताल की शुरुआत की प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 16 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल व धरना वही 26 - 27 अप्रैल को ब्लाकों पर पोस्टकार्ड से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन 28 से 30 अप्रैल तक विधायक व सांसद को ज्ञापन वहीं 1 मई को मजदूर दिवस पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन वहीं 5 मई को विधानसभा घेराव के कार्य योजना पर चर्चा की इस दौरान रोजगार सेवक अध्यक्ष शिवाश्रय यादव ने बताया कि मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक आंदोलन पर है रोजगार सेवक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। किन्तु अभी तक लागू नहीं हुआ है वही 25 अप्रैल तक प्रतिदिन खंड विकास पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र सुनील अमरजीत रमाकांत पवन सुरेंद्र सुरेश बृजेश सहित दर्जनों की संख्या में मनरेगा कर्मचारी व रोजगार सेवक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment