स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली,बीईओ ने हरी झंडी दिखा रैली को किया रवाना।
प्रमुख समेत कई नेताओं की मौजूदगी में निकाली गई रैली।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ द्वारा स्कूल चलो अभियान की शुरुआत मंगलवार को ब्लॉक परिषर से रैली निकालकर की गई। रैली को बीईओ कुलदीप नारायण सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिसमें कई भाजपा के नेता शामिल हुए। दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए बीआरसी केंद्र पर समाप्त हुई। दौरान आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे। आदि जैसे स्लोगन नारों के साथ रैली निकाली गई। जिससे लोगों को जागरूक किया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कूल जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों को काफी सुविधा दी जा रही हैं।जहां निशुल्क पुस्तक निशुल्क ड्रेस भोजन आदि के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए योग्य अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जा रही है। और वर्तमान समय में प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों के अथक प्रयास और परिश्रम के द्वारा बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है जो प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर तमाम सुविधाएं सरकारी विद्यालयों को उपलब्ध कराई जा रही है। रैली ब्लॉक परिषर से होते हुए महादेव नगर मछली शहर जानकीपुरम गुरु गोविंद सिंह नगर आदि होते हुए बीआरसी परिषर पर पहुंचकर समाप्त की गई।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एव भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए योग्य और प्रशिक्षित अध्यापक लगाए गए हैं और सरकार द्वारा मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है जिससे शिक्षा में काफी सुधार आया है। जहां निशुल्क भोजन निशुल्क पुस्तक निशुल्क ड्रेस आदि की सुविधा दी जा रही है आप सभी अपने बच्चो को प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के लिए प्रवेश ले। जिससे कि प्राइवेट स्कूलों में बेतहाशा लूट को रोका जा सके।इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद कुमार जायसवाल,पूर्व विधायक वंदना सिंह,मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव,परितोष जायसवाल, अवधेश कुमार यादव,विमल प्रकाश,दिनेश कुमार पांडे, प्रदीप कुमार तिवारी,ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा,हुमा परवीन सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment