बदला मौसम का मिजाज तेज आंधी संग बारिश,चार बजे ही छाया घना अंधेरा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बुधवार को चार बजे दिन में ही मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश ने जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी,अचानक बदले इस मिजाज ने लोगों को सहमा दिया।शाम के समय ही आसमान में काले बादल इस कदर छा गए कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं।जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक आई इस आंधी और बारिश के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तेज हवा और अंधेरे के चलते कुछ समय के लिए जन जीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह अचानक मौसम बदलने से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तेज आंधी और अंधकार ने भय का माहौल भी बना दिया।
No comments:
Post a Comment