Wednesday, April 29, 2026

शादी की खुशियां मातम में बदली सिंदूरदान से पहले हुई मारपीट,एक की मौत तीन घायल।

शादी की खुशियां मातम में बदली सिंदूरदान से पहले हुई मारपीट,एक की मौत तीन घायल।

बिना विवाह के बारात बैरन वापस लौटी,लड़की के घर मातम पसरा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 8 में मंगलवार को गोरखपुर जिले के बेलसरी (चैनपुर) से राम गोविंद साहनी पुत्र परमानंद साहनी की बारात आईं थीं। जिसमें संगीता साहनी पुत्री रामचन्दर साहनी की शादी की रस्में में चल रही थी। हंसी खुशी से पर्चन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके बाद बारातियों ने जलपान किया। जयमाल की रस्मों के दौरान कुलर को इधर- उधर करने में कहा सुनी हो गई, बुद्धजीवियों के समझाने बुझाने के बाद जयमाल का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। मामला शांत चल रहा था। दूल्हा शादी के लिए अंदर गया था। बाराती खाना खा रहे थे। जयमाल के दौरान हुई कहां सुनी विवाद को लेकर 12 बजे रात्रि को घराती बाराती में फिर कहा सुनी हो गई और मारपीट होने लगी वही लाठी डंडा चाकू से भी हमला हुआ। जिसमें बाराती पक्ष से आमीर चंद्र साहनी उम्र 26 वर्ष पुत्र मिठाई लाल साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। दूल्हा के गांव का ही रहने वाला था।वहीं बाराती पक्ष से ही राजकुमार साहनी उम्र 22 वर्ष पुत्र परशुराम साहनी, अभिलाष साहनी उम्र 21वर्ष पुत्र प्रहलाद, साहिल यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र तारकेश्वर यादव निवासी बेलसरी (चैनपुर) पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। मौत की जानकारी होते ही शादी  के लिए बैठा दूल्हा राम गोविंद साहनी उठकर चल गया बिना सिंदूर दान के ही बारात बैरन वापस लौट गई। वही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पूरे मोहल्ले में सन्नाटा फैला हुआ है। लड़की संगीता साहनी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। परिजनों में मातम छाया हुआ है। रिश्तेदार भी गम में डूबे हुए हैं। पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।
---------------------------------------
लड़की की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। 

सगड़ी। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड में संगीता की माता की पहले की मौत हो चुकी है। पिता रामचंद्र सूरत रहकर बच्चों के रोजी-रोटी का प्रबंध करते थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन  शादी के दौरान घटना होने से पूरा परिवार गम जदा है। पुलिस ने लड़की के पिता सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि अजमतगढ़ में बारात के दौरान ऐसी पहली घटना हुई है। 
________________________
मौके पर तैनात की गई पुलिस। 

सगड़ी। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड में शादी के दौरान हुई मारपीट को लेकर इतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।
________________________
आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए  गठित की गई पुलिस टीम: चिराग जैन

सगड़ी।
नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड में बारात के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत और अन्य तीन लोगों के घायल होने को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment