निर्विरोध चुने गए प्रदीप तिवारी अध्यक्ष तो अंशु राय बने मंत्री।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक इकाई के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी एवं अंशु राय को महामंत्री निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। उक्त के संबंध में घोषणा अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया एवं अन्य पदाधिकारियो का चुनाव ब्लॉक इकाई का गठन बाद में किया जाएगा। इसको लेकर चर्चा काफी दिनों से चल रही थी कि प्रदीप कुमार तिवारी को अध्यक्ष बनाया जाए।उक्त के संबंध में ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी संगठन की दी जा रही है उसका में बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा एवं शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों को सबसे बड़ी समस्या टेट और सीटेट परीक्षा पास करने की है। इसके लिए हमारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर मांग कर चुका है कि इससे तत्काल शिक्षकों को निजात दिलाई जाए और जो शिक्षक 2011 के पूर्व नियुक्त हैं उन्हें इससे छूट दी जाए। यदि मामला नहीं बना तो हमारा संगठन विशेष पुनर याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगा। इस दौरान दिनेश कुमार पांडे,राजेंद्र मौर्य,अनिल कुमार मिश्रा,धनंजय मिश्रा,पंकज सिंह,आनंद तिवारी,पंकज राय,सुरेंद्र प्रसाद,प्रमोद कुमार राय,डॉक्टर हरिकेश मिश्रा आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment