Saturday, April 18, 2026

जीयनपुर सभासद ने नाला पर अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार।

जीयनपुर सभासद ने नाला पर अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के समता नगर वार्ड नं०2 में नाले पर नगर वासियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर नाले को पतला कर दिया गया है जिसको लेकर सबरे आलम सभासद द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र शनिवार को देकर गुहार लगाई की नाले पर कुछ दबंग नगर वासियों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है व नाला निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। नाला पतला होने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पता है और पानी सड़क पर बहने लगता है और जाम होने की वजह से गर्मी और बरसात में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। सभासद द्वारा आरोप लगाया गया कि इस नाला को प्रस्ताव चौड़ा करने का किया गया था पर नगर के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा नाला का चौड़ीकरण और निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। जिस वजह से लगभग 100 घरों से ऊपर का पानी नहीं निकल पा रहा है और नाली जाम रह रही है। बज बजाती नालियों से उठ रही बदबू से लोग परेशान हैं। नाला का निर्माण कराए जाने के लिए अतिक्रमण को हटाया जाना अति आवश्यक है।जिससे नगर वासियों के घरों का पानी सुचारु रूप से बह सके।उक्त के संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment