हार्ट अटैक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खड़ कार्यवाहक की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह से लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री तक का दायित्व निभाने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता जगत नारायण गोड़ का रविवार की देर शाम हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपट्टी बाजार के मूल निवासी थे।मृत्यु की सूचना पाकर संघ और बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचने लगे। रात में ही सूचना पाकर तत्काल पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,पूर्व जिला महामंत्री दिवाकर सिंह, अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,हरैया मंडल अध्यक्ष सुधीर राय,जीयनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमभूषण सिंह,रौनापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल,जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल, श्रीकृष्ण पाल,सच्चिदानंद सिंह, आशुतोष उर्फ अंशु सिंह,बंटू राय,आलोक श्रीवास्तव,माधव कृष्ण त्रिपाठी,प्रेमनारायण राय, मनीष कुमार मिश्रा,ज्ञानेंद्र मिश्रा, रविशंकर तिवारी,आशुतोष मिश्रा,जितेंद्र त्रिपाठी,संतोष सिंह,प्रवीण सिंह,घनश्याम पटेल,शिवकुमार मौर्य,सुमन सिंह,रवि राय,संजय कुमार, संजय राय,रजनीश कुमार राय, रामाश्रय राय,रणविजय राय, उमेश गोड़,अवनीश मिश्रा, शिवकुमार मौर्य,पिंटू राय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की।
No comments:
Post a Comment