Wednesday, April 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग निकाला कैंडल मार्च ।

पहलगाम में मारे गए हिंदू दर्शनार्थियों के आत्मा की शांति के लिए अजमतगढ़ में श्रद्धांजलि सभा,निकाला केंडिल मार्च।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग निकला कैंडल मार्च ।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अजमतगढ़ में रोष जताया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अजमतगढ़ नगर पंचायत में कैंडल मार्च निकाला गया।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने अजमतगढ़ नगर में कैंडल मार्च निकाला गया इसमें आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। इसमें अजमतगढ़ नगर पंचायत के लोगों ने शोक सभा कर नगर वासियों ने शिवशंकर तिराहे पर मोमबत्ती जलाकर आक्रोश जताया।लोगों ने कहा कि भारत में रह रही देशविरोधी ताकतों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा लोगों ने कहा कि इस आतंकी घटना के विरोध में देश एकजुट है। आतंकवादियों को पनाह दे रहे देश पर कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान कन्हैया अग्रवाल,अजय साहनी,शुभम राय,सोनल त्रिपाठी,पारितोष जायसवाल,रमेश चतुर्वेदी, जीतेंद्र गुप्ता,मोहन राय,कैलाश पति राय,अर्जुन,रत्नेश यादव,सन्तोष यादव,जेपी राय,विजय शंकर सिंह,कुमार गौरव,धर्मेंद्र सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment