Thursday, April 24, 2025

बेटे का उधार न चुकाने पर पिता को थूक चटाने के मामले की जांच सीओ सगड़ी करेंगे ।

बेटे का उधार न चुकाने पर पिता को थूक चटाने के मामले की जांच सीओ सगड़ी करेंगे ।

जीयनपुर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बेटे के उधार लिए रुपए नहीं वापस करने पर मनबढ़ युवक द्वारा उसके पिता को मारने पीटने और थूक चटवाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस पूरे एक्शन में आ गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश के चलते आरोपित घर में ताला बंद कर फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सगड़ी शुभम तोदी को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जीयनपुर पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। जीयनपुर कोतवाली के समुंदपुर गांव निवासी मन्नान एक सैलून पर काम करता है। मंगलवार को सुखपुरा मसोना निवासी गोवर्धन यादव आया और कहा कि तुम्हारे लड़के ने पैसा लिया है। वापस कर दो मन्नान का कहना है कि उसके लड़के ने किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया है। आरोपित है कि लड़के से पूछताछ करने के बहाने गोवर्धन यादव ने मन्नान को अपनी बाइक पर बैठाया और बागखालिस बाजार स्थित शराब के ठेके के पास ले गया। पहले शराब पी फिर लाठी डंडे से बेरहमी से मन्नान को पीटा। इतना ही नहीं उसने थूक कर चटवाया। मनबढ़ गोवर्धन यादव ने बेलसर जमीन बेलसर निवासी विजय प्रताप जो सुखपुर मसोना स्थित एक निजी विद्यालय का वाहन चलाता है। उसे भी मारा पीटा। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने दोनों की तहरीर पर एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दी। इंटरनेट मीडिया पर थूक चटाने का वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस फुल एक्शन में आ गई और लगातार दबिश दे रही है। आरोपित घर में ताला बंद कर फरार है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जीयनपुर पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी को सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment