अब छात्रों को विद्यालयों में मिलेगा आरओ का शुद्ध जल:: मनीष मिश्रा
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दाम महुला पर हजारों रुपए के लागत से लगे आरओ प्लांट का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार निषाद एवं ग्राम विकास अधिकारी रामकेश सिंह द्वारा विद्यायल का निरीक्षण किया गया व विद्यालय पर बच्चों की उपस्थिति एव विद्यालय पर अध्यापकों द्वारा किए गए विकास से काफी संतुष्ट दिखे।इस दौरान उन्होंने विद्यालय पर लगे आरओ प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया और विद्यालय का प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण भी किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विद्यालय ब्लाक ही नहीं जनपद में सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है जहां 14 पैरा मीटर पूर्ण हो चुका है।जहां शिक्षा का बेहतर माहौल कायम है और जो आज का परिवेश में जिस तरह की शिक्षा की जरूरत है वह यहां के अध्यापकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।जरूरत है अभिभावकों की कि वह अपने बच्चों को यहां के शिक्षा व्यवस्था में ढालने का प्रयास करे।अब ब्लाक में दो तीन विद्यालय जनपद में मॉडल के तौर पर विकसित किए गए है जो प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर शिक्षा दे रहे है।उन्होंने इस विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए सचिव और प्रधान को धन देने का आश्वाशन दिया और जल्द कार्य गर्मी की छुट्टी से पहले करने का निर्देश दिया।उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय पर छात्र छात्राओं को आरओ का शुद्ध जल उपलब्ध रहेगा।जिससे बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम होगा।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश शाही,राधिका गोंड,पारली मिश्रा,मीरा यादव,लक्ष्मी देवी आदि रही।
No comments:
Post a Comment