वन नेशन वन इलेक्शन परिस्थितियों की मांग= वंदना सिंह
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तर की गोष्ठी शनिवार को हुई।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन समय और परिस्थितियों की मांग है। एक समय में एक चुनाव होने से भारी आर्थिक नुकसान से देश को बचाया जा सकता है। साथ ही अधिकतम लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव लोक हित का कार्य किया है। हमेशा चुनाव होने से एक देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है।पूर्व जिला महामंत्री वरिष्ठ नेता दिवाकर सिंह ने कहा कि मोदी जी सदैव सही निर्णय पर ही कार्य करते है।यह आज के समय में जरुरी है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सगड़ी के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू ने विस्तार से एक राष्ट्र व एक चुनाव के बारे में लोगों को बताया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल व संजय कुमार जिला उपाध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल ने किया। अध्यक्षता मनोज कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ ने किया। इस अवसर पर प्रेमभूषण सिंह,सुधीर राय, आलोक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, अजय उर्फ नीलू श्रीवास्तव,अंजना सिंह,रेखा सिंह, आशुतोष उर्फ अंशु सिंह,दृष्टधुम्न प्रजापति,राजू मिश्रा, हर्ष सिंह,रामू गोड़,अरुण श्रीवास्तव ,सोनू सिंह प्रधान, अमरनाथ सिंह, अभिषेक सिंह संन्टू,आलोक सिंह,
मुकेश सिंह आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment