समाधान दिवस पर शिकायत पत्रों का त्वरित हो निस्तारण:: जिलाधिकारी
118 प्रार्थना पत्रों में 10 का मौके पर निस्तारण।
राजस्व के शिकायतों के सबसे अधिक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नवनीत चहल एव पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कल 118 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बाकी अन्य शिकायती प्रार्थना पत्र रहे। जहां सबसे अधिक शिकायती प्रार्थना पत्र राजस्व के मामलों के आए। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निस्तारण करें। जिससे कि शिकायती प्रार्थना पत्रों की बढ़ रहे शिकायतों को कम किया जा सके। वही जमीन मोहम्मदपुर निवासी रामदरश सिंह पटेल ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए विपक्षी पर पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं बिना खतौनी में नाम होते हुए जबरदस्ती नींव खुदवाकर जबरन कब्जा करते हुए निर्माण करने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं बनकट गांव निवासी अनीता गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता ने शिकायत किया कि मेरा एक साल का बिल लगभग ₹100000 से अधिक आया है जबकि मैं काफी गरीब हूं और मेरे पति भी नहीं रहे सिर्फ बल्ब जलता है उसके बावजूद एक से डेढ़ लाख रुपये बिल आ रही है।कई बार उच्च अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत की गई पर कोई निस्तारण नहीं हुआ। रामवती गांव हाजीपुर निवासी ने आरोप लगाया कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया पर लेखपाल द्वारा हमारे जमीन पर पैमाइश नहीं की जा रही है और दबंग लोग हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आदि शिकायत शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।इस दौरान सुबह से ही लोग कतार में खड़े थे और अपने शिकायतों को प्रार्थना पत्र दे रहे थे। जिलाधिकारी जब 12:00 बजे दोपहर में पहुंचे तो उसे समय फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर व्यक्ति जिलाधिकारी से ही अपनी शिकायत करने को व्याकुल दिखा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सीएमओ बेसिक शिक्षा अधिकारी उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज दीक्षित क्षेत्राधिकार सगड़ी शुभम तोदी कोतवाल जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद पांडे पूर्ति निरीक्षक अनूप कुमार शाही खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment