फेसबुक पर बंदूक की फोटो वायरल करने पर कप्तान ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश।
फेसबुक अकाउंट पर युवक ने वायरल किया अवैध बंदूक के साथ फोटो।
पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली पर कप्तान को दी प्रार्थना पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के एक युवक का अवैध बंदूक के साथ फेसबुक पर फोटो वायरल हो रहा था। पर रौनापार पुलिस ने शिकायत के बाद भी सज्ञान नहीं लिया जबकि असलहा का प्रदर्शन करने वाले युवक पर कई मुकदमे दर्ज है और मनबढ़ एव सरकस किस्म का है। इन सबके बीच युवक का अवैध बंदूक के साथ फोटो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक अवैध बंदूक के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आ रहा है। फेसबुक अकाउंट बैजाबारी गांव निवासी देवानंद यादव के नाम से है। इस अकाउंट पर युवक के हाथ में बंदूक के साथ फोटो में नजर आ रहा हैं। जबकि 24 अप्रैल को देवानंद के खिलाफ आपराधिक मामले में वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया है।वहीं रौनापार पुलिस को 21अप्रैल को गांव के चंद्रजीत यादव पुत्र बाला यादव ग्राम बैजाबारी थाना रौनापार ने फेसबुक का स्किन साट लेकर दिया था पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिससे शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को लिखित तहतीर देते हुए देवानंद यादव पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दी। जिस पर उसने अन्य पर भी जमीन कब्जा करने एवं जान से मारने की धमकी सहित पुलिस अधीक्षक को दिया। पुलिस अधिक्षक हेमराज मीना ने रौनापार एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकार सगड़ी शुभम तोदी ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह से सलाह का प्रदर्शन करना लोकहित में नहीं है और अन्य को डराने धमकाने व भयभीत करने के लिए इस तरह का प्रदर्शन किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment