अष्टमी के हवन में श्रद्धालुओं ने हवन कर लगाए जयकारे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरकोरी धनछूला गांव में चन्नाराम कालिका मंदिर पर शनिवार को भक्तों के अपार भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जहां पर लोगों ने नारियल चुनरी अगरबत्ती धूप कपूर आदि से गरुड़ वृक्ष के नीचे विराजी मां कालिका की पूजा अर्चना कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही साथ मंदिर परिसर में चलाए जा रहे निशुल्क भंडारे में अष्टमी के व्रत के वजह से फलाहार की व्यवस्था की गई थी जहां प्रसाद के रूप में आलू और मूंगफली व नींबू युक्त शरबत भक्तों को परोसा गया।जबकि लोग चढ़ावे में दानपुण्य करने में काफी आगे दिखाई दिए। फल फूल मेवा घी हवन सामग्री चीनी रिफाइन आदि मंदिर को दान में दिया।जिससे कि प्रसाद का वितरण सुचारू रूप से चल सके।देर शाम मंदिर पर पूर्व वर्षों की भांति अष्टमी के दिन हवन पूजन का कार्यक्रम कराया गया जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए और जमकर जयकारे लगाए जिससे पूरा परिसर गुंज उठा। हवन के बाद सभी भक्तों को राना राय सोनू के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में केला अंगूर नारियल सेब संतरा आदि का वितरण भक्तों में किया गया। मंदिर पर अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा।वही मंदिर पर सजी दुकानों से लोगों ने प्रसाद नारियल चुनरी अगरबत्ती फल आदि काफी मात्रा में खरीदे। अंतिम दिन दूर दराज से आए भक्तों से पूरा मंदिर भरा रहा और लोगों ने दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की वही दान दिया।
No comments:
Post a Comment