Saturday, April 19, 2025

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज।

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज। 

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी जीयनपुर पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। दुष्कर्म पीड़ित नाबालिक लड़की के मामा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन ने  फोन कर बताया कि उसकी लड़की के साथ दो लोगों ने 15 अप्रैल को रात्रि में 8:00 बजे दुष्कर्म किया। डर बस हम लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। जिसके कारण तहरीर देने में विलंब हुआ है। इस मामले में तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने गोपाल सिंह और उमेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आता है। सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment