अष्टमी के दिन चन्नाराम कालिका मंदिर पर हुआ हवन-पूजन।
हवन-पूजन में जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध चन्नाराम कालिका मंदिर पर अष्टमी के दिन विधि विधान पूर्वक हुआ हवन पूजन,हवन पूजन के दौरान मां कालिका के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन गुरुवार की शाम को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध चन्नाराम कालिका मंदिर पर हवन पूजन किया गया पुजारी रणविजय सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में भक्तों ने मंत्रों के बीच आहुति देकर शांति व सद्भाव की कामना की। वहीं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने देवी भक्ति गीत गाकर और आरती कर माता रानी से मनोकामना मांगी। इस दौरान पुजारी रणविजय सिंह व सोनू राय राना के द्वारा भक्तों को देर शाम प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं पूरा परिसर मां कालिका के जयकारों से गूंज उठा।
No comments:
Post a Comment