ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर जल निकासी कराने की की मांग।
बरडीहा गांव में बंधा ऊंचा व पुलिया बंद करने से दर्जनों गांव के किसान की फसल डूबीं।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में लगभग दर्जनों गांवों में भारी बारिश के पानी को बरडीहा गांव में बंधा ऊंचा व पुलिया बंद करने से किसानों की फसल डूबी अगली फसल को लेकर चिंतित किसानों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्रक सौंपकर जल निकासी कराने की मांग।मंगलवार को दिन में सुबह 10:00 बजे देवनांचल क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्राम प्रधान व ग्रामीण समाजवादी पार्टी के नेता उधम सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को पत्रक सौंप कर लगभग एक दर्जन गांव में भारी बारिश के पानी को बरडीहा गांव में बंधा ऊंचा व पुलिया बंद करने से जल निकासी बाधित होने से क्षेत्र के किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई वहीं जल निकासी नहीं होने से खेतों में पानी लगा हुआ है जिससे कि अगले फसल की बुवाई को लेकर चिंतित किसानों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को पत्रक सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया वहीं बताया कि पूर्व से बरडीहा गांव होते हुए छोटी सरयू में बारिश का पानी चला जाता है। पानी बाधित होने से मसुरियापुर,ओढरा सलेमपुर,देवरिया,बघावर,
सुरदहपार,सोन बुजुर्ग,बैजाबारी,रचनपट्टी,खेतापुर गांव की ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की मोहर व हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर जल निकासी करने की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से उधम सिंह,जितेंद्र पासवान,धर्मेंद्र कुमार,रेखा सिंह,बब्बन राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment