Wednesday, October 9, 2024

रामलीला देखकर वापस आए युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान परिवार में मचा कोहराम।

रामलीला देखकर वापस आए युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान परिवार में मचा कोहराम।

दो दिन पूर्व पत्नी गई थी मायके युवक ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर दी जान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी युवक ने रामलीला देखकर घर पहुंच कर फांसी लगाकर दी जान दो दिन पूर्व पत्नी गई थी मायके वियोग में पति ने फांसी लगाकर साड़ी के सहारे दी जान परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। बुधवार की सुबह अजमतगढ़ कस्बा के ढेलुवा बसंतपुर रामपुर वार्ड नंबर 4 निवासी पूरन साहनी पुत्र स्व0 राम भवन साहनी उम्र 27 साल मंगलवार की रात्रि अजमतगढ़ कस्बा में चल रहे रामलीला देखने गया हुआ था रात्रि 1:00 बजे घर पर रामलीला देखकर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने देखा तो परिवार में कोहराम मच गया वहीं दो दिन पूर्व पत्नी खुशबू साहनी मायके गई हुई थी। जिससे नाराजगी को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करते रहे। वहीं सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।
मृतक पुरन साहनी दो भाइयों में सबसे छोटा था।जिसके पास एक पुत्र कार्तिक साहनी दो साल का है। वहीं पत्नी गर्भवती है। वही माता कलमी देवी व पिता का पूर्व में मौत हो चुकी है। पत्नी खुशबू साहनी और दादी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

No comments:

Post a Comment