अजमतगढ खंड विकास कार्यालय का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया शुभारंभ।
51.50 लाख रुपए से नवनिर्मित खंड विकास कार्यालय का समारोह पूर्वक हुआ शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास कार्यालय व सभागार का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया शुभारंभ 51.50 लाख रुपए से नवनिर्मित खंड विकास कार्यालय व सभागार का विधि विधान के साथ समारोह पूर्वक हुआ शुभारंभ। बुधवार को अजमतगढ खंड विकास पर नवनिर्मित कार्यालय व सभागार का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुर्य प्रताप शाही ने भाजपा के नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि विकास के पद पर निरंतर भाजपा ही कार्य करती है और उसी की निष्ठा का परिणाम है कि हरियाणा जैसे राज्य में तीसरी बार सरकार बनी है और उत्तर प्रदेश में दूसरी बार लगातार सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और विकसित भारत में अपना योगदान दें। वही कुछ किसानों को मुफ्त बीज भी उपलब्ध कराया गया और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया। अजमतगढ़ खंड विकास पर नवनिर्मित भवन में विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ हवन पूजन के साथ देवी जागरण का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच देवी के जयकारों के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय व सभागार कार्य क्षेत्र पंचायत के माध्यम से ही पुरा हुआ उन्होंने बताया कि हमारे ब्लॉक के 101 ग्राम प्रधान और 107 बीडीसी विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं और उनका विकास के लिए भरपूर मदद दी जा रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना,उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, तहसीलदार विवेकानंद दूबे,एमएलसी विक्रांत सिंह,क्षत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,मनीष मिश्रा,बृजेश पाठक,संतोष सिंह टीपू, आफताब आलम,सुभाष राजभर,सोनू सिंह,मनोज चौरसिया,राजेंद्र यादव,श्याम प्रताप पांडे,घूरा यादव, प्रदीप उपाध्याय,निखिल अग्रवाल,विनय प्रभाकर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और कर्मचारी सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment