थाना समाधान दिवस पर 11 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर तीन का निस्तारण।
दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पार्टी रवाना की गई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस जीयनपुर पर फरियादियों की सुनी गई समस्या। समाधान दिवस पर कुल 11 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मात्र तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया और दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पार्टी रवाना की गई।शेष संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस पर कुल 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।जिसमें राजस्व विभाग के 11 व पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के लिए टीम रवाना की गई। जिसमें से मौके पर मात्र राजस्व विभाग 03 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान एसआई नीलमणि सिंह,एसआई मुन्ना लाल यादव,चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय यादव,उर्दू बाबू अबुल हसन,एसआई विश्वजीत पान्डेय,सूर्यदेव यादव सहित राजस्व विभाग के कैलाश यादव,रामसागर सोनी,रघुवंश सिंह,समोधी राम,उमाप्रसाद, रामकृपाल सिंह,सरिता बर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment