Saturday, October 5, 2024

नवरात्र में चन्नाराम मंदिर पर चलता है अनवरत प्रसाद वितरण।

नवरात्र में चन्नाराम मंदिर पर चलता है अनवरत प्रसाद वितरण।

सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण।

वर्षों से प्रतिवर्ष की भांति नवरात्रि में होता है प्रसाद वितरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध चन्नाराम कालिका मंदिर पर पुरे नवरात्रि भर चलता है अनवरत प्रसाद वितरण प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो की संख्या में भक्त कर रहे प्रसाद ग्रहण।शनिवार को नवरात्र के तीसरे दिन प्रसिद्ध चन्नाराम कालिका मंदिर पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने माता रानी का दर्शन हवन पूजन विधि विधान पूर्वक किया वहीं चन्ना राम मंदिर पर वर्षों से अनवरत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम इस वर्ष भी गोरक्षा प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय उर्फ सोनू राय के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दर्जनों की संख्या क्षेत्र के युवक प्रसाद वितरण करते हैं तो वहीं सैकड़ो की संख्या में भक्त कतार बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं इस दौरान माता रानी का जयकारा लगाते हुए लोगों ने प्रसाद का आनंद लिया। वहीं सोनू राय ने कहा कि माता देवी की कृपा से अनवरत प्रसाद वितरण प्रतिवर्ष किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment