लोक समृद्धि ग्रामीण निधि व लोक समृद्धि की बिजनेस में निवेशकों का 50 लाख रुपए कराया जमा।
संचालक ने जीयनपुर कोतवाली पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आधा दर्जन पर दर्ज कराया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में लोक समृद्धि ग्रामीण निधि व लोक समृद्धि ई बिजनेस संचालक ने जीयनपुर कोतवाली पर दी तहरीर निवेशकों का 50 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा जांच में जुटी।
जीयनपुर कोतवाली पर मृत्युंजय यादव पुत्र राम प्रकाश यादव निवासी अजगरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहकावे में जीयनपुर कस्बा में भाड़े पर कमरा लेकर सात हजार रुपए मासिक वेतन पर लोक समृद्धि ग्रामीण निधि व लोक समृद्धि ई बिजनेस जिसमें निवेशकों का फिक्स डिपाजिट लोन योजनाओं में लगभग 50 लाख रुपए जमा करवाया वहीं निवेशकों को रसीद व फर्जी बांड भी दिया गया बाद में 20 अगस्त वर्ष 2023 को निवेशकों का पैसा पूर्ण होने पर कुछ को दिया गया वहीं संचालक के द्वारा मांग करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए देने से मना कर दिया गया जिसके बाद पूर्व में भी प्रार्थना पत्र दिया और जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर संजीव राय पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात थाना जीयनपुर, भोलानाथ पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात थाना मुबारकपुर, दुर्ग विजय यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात थाना आजमगढ़,सरिता देवी पत्नी सुरेंद्र चौबे निवासी सीतामढ़ी बिहार व सागर राय पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 420, 406,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment