Friday, October 11, 2024

अभियान चलाकर उपजिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी मचा हड़कंप।

शराब की दुकानों पर एसडीएम ने की छापेमारी।

शराब की दुकानों पर जांच में नहीं मिली बाहरी शराब।

अभियान चलाकर उपजिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी मचा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर सहित अन्य स्थानों पर स्थित देसी व विदेशी और बीयर मंदिरा की दुकानों पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाकर एसडीएम सगडी नरेंद्र कुमार गंगवार ने की छापेमारी जांच में नहीं मिली बाहरी शराब दुकान के बाहर साफ सफाई के दिये दिशा निर्देश। शुक्रवार की शाम 5:00 बजे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सगड़ी एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार ने जीयनपुर अजमतगढ व मालटारी बाजार में स्थित देशी व विदेशी और बीयर की आधा दर्जन दुकानों पर पहुंचकर छापेमारी की किंतु किसी भी दुकान में बाहरी शराब नहीं पाई गई दुकान के स्टॉक रजिस्टर व शराब की शीशी की गहनता से आबकारी इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार कन्नौजिया ने जांच की वहीं इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने दुकान संचालक को फटकार लगाई और दुकान के आसपास साफ-सफाई,सीसी कैमरा व उचित मूल्य बेचने के लिए निर्देशित किया वहीं बेची जा रही। शराब की शीशी को लेकर निरीक्षण किया और आबकारी स्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार कनौजिया को नियमित रूप से निरीक्षण के साथ बंदी के दिन दुकान खोलने पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं जांच के दौरान शराब की दुकानों पर दारु पीने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं कस्बे में लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment