दिव्यांग महिला ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
पड़ोसी पर अवैध रूप से कब्जा करने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दिव्यांग महिला ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार पड़ोसी के ऊपर अवैध रूप से कब्जा करने का लगाया आरोप वाद विचाराधीन के बाद भी पैमाइश कर बगल के काश्तकार कर रहे कब्जा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर दिव्यांग महिला श्यामतुलिया देवी पत्नी हरिराम यादव निवासी मधनापार ने मधनापार में स्थित गाटा संख्या 1012 संक्रमणीय भूमिधर हैं। सगड़ी तहसील पर धारा 21/24 का बाद विचाराधीन होने के बाद भी गांव की लेखपाल गरिमा गांव के द्वारा बिना किसी आदेश के बगल के काश्तकार श्रीराम व रामनवमी के कहने पर पैमाइश कर निशान देही की गई जिससे मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। गाटा संख्या 1012 में पड़ोसी काश्तकार गाटा संख्या 1014 के मालिक बढ़कर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं।जिसे रोकने की गुहार लगाई और न्यायालय के आदेश तक यथास्थिति बरकरार रखने की मांग की।
No comments:
Post a Comment