Tuesday, April 4, 2023

शॉर्ट सर्किट से खड़ी फसल में लगी आग फसल जलकर राख।

शॉर्ट सर्किट से खड़ी फसल में लगी आग फसल जलकर राख। 

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की एक बीघा से ऊपर खड़ी फसल जलकर हुई राख     

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महावत गढ़ ग्राम सभा में विद्युत शार्ट सर्किट से एक बीघा खड़ी फसल जलकर हुई राख कड़ी मशक्कत पर ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू।
जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन में 11:30 बजे ग्रामसभा महावतगढ़ में रामधारी पुत्र स्व0 गंगादीन व सुरेश,रमेश,मनोज की लगभग 20 बिस्वा खेत में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। वही सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग 
पर काबू पाया गया। किसानों की 20 बिस्वा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई वहीं परिजनों में खड़ी फसल जलने से हाहाकार मच गया।

No comments:

Post a Comment