Tuesday, April 4, 2023

विदेश में रह रहे युवक ने आईजीआरएस पर धमकाकर बैनामा कराने की की शिकायत।

विदेश में रह रहे युवक ने आईजीआरएस पर धमकाकर बैनामा कराने की की शिकायत।

कुर्क जमीन के क्रेता विक्रेता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद की शिकायत।
  
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपार निवासी व्यक्ति ने आईजीआरएस पर की शिकायत विदेश में रहकर नौकरी करता है मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर धमकाकर बैनामा करने का आरोप लगाया वही गैंगस्टर एक्ट में कुर्क जमीन को बेचने व खरीदने पर दर्ज मुकदमे के बाद की शिकायत।  
जानकारी के अनुसार फरहान पुत्र हन्नान निवासी चांदपार जो विदेश सऊदी में रहकर नौकरी करता हैं। ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि हसीब पुत्र मुस्लिम ने जीयनपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गाटा संख्या 00174 जिसमें ‌‌खट्टी दही रेस्टोरेंट  स्थित है वर्ष 2011-12 के बीच में फरहान व उनकी माता को डरा धमका कर मुनिराज प्रजापति के द्वारा जबरदस्ती बैनामा कराया गया था। शिकायत पत्र में मुख्यमंत्री और जीयनपुर पुलिस की प्रशंसा कर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला अधिकारी के आदेश पर कुर्क जमीन को शमशाद बेगम पत्नी हसीब ने खरीद कर मुनिराज को बेच दी। वहीं कोई खरीदार नहीं मिलने पर पुनः मुनिराज के द्वारा शमशाद बेगम  को बेचने पर बिना प्रशासन की अनुमति के प्रशासन के साथ कुर्क जमीन को बेचने व खरीदने पर मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी के बाद शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वही ऑनलाइन शिकायत में स्थानीय अधिकारी को जांच सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment