Wednesday, April 12, 2023

नर्मदा गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से दिया इस्तीफा लड़ेंगी नगर पंचायत चुनाव।

नर्मदा गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से दिया इस्तीफा लड़ेंगी नगर पंचायत चुनाव।

नगर पंचायत जीयनपुर की सेवा के लिए नर्मदा गुप्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद से दिया इस्तीफा।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता की पत्नी ने आंगनवाड़ी से दिया इस्तीफा लड़ेंगी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद से दिया इस्तीफा लड़ेंगी चुनाव।
जानकारी के अनुसार नर्मदा गुप्ता पत्नी स्व0 खुरमुल्ली गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने आगनबाड़ी कार्यकर्ती की नौकरी से इस्तीफा देकर लड़ेंगी जनता की सेवा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर का चुनाव। वही नर्मदा गुप्ता वर्षों से अजमतगढ़ खंड विकास के जीयनपुर कस्बा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पद पर कार्यरत रही। जिनके पति खूरमुल्ली गुप्ता बसपा के टिकट पर वर्ष 2012 से लेकर 17 तक नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे पिछले नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में चुनाव हार गए जिसके बाद हृदय गति रुकने से खुरमुल्ली गुप्ता की मौत हो गई। इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए उनकी पत्नी नर्मदा गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का ताल ठोक दिया है। वही उनके इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की चर्चा कस्बा में तेजी से फैल गई है और लोग आपस में चर्चा परिचर्चा कर रहे। वही नर्मदा गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत जीयनपुर की जनता की सेवा के लिए हमने आंगनवाड़ी पद से इस्तीफा दिया है।

No comments:

Post a Comment