ठेले से टकराकर बाइक सवार महिला की बस से कुचलकर हुई मौत।
युवक गंभीर रूप से घायल महिला के बस से कुचलकर हुई मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार महिला की ठेले से टकराकर बस के नीचे आई महिला की हुई मौत चालक युवक गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि 9:30 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाबा ढाबा के सामने दोहरीघाट बड़हलगंज से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक ठेले से टकराया पीछे बैठी महिला की सरकारी बस के नीचे कुचलकर हुई मौत युवक गंभीर रूप से घायल। आनन-फानन में मौजूद ग्रामीणों ने युवक को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भिजवाया वहीं सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पहुंची थाने युवक की पहचान बलराम निवासी बलरामपुर के रूप में हुई। वही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि घायल युवक का ईलाज सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ में चल रहा है। उसके होश आने पर महिला की पहचान हो पाएगी। वही मृत महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल आजमगढ़ भेज दिया। खबर लिखें जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकीं थी।
No comments:
Post a Comment