नगर पंचायत अजमतगढ़ से सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया दाखिल।
सारिका जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर किया नामांकन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ से अध्यक्ष पद पर सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल कर ठोका ताल सैकड़ों समर्थकों के साथ जीत की भरी हुंकार।
जानकारी के अनुसार रविवार को सगड़ी तहसील पर अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सारिका जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन किया। वही दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। नामांकन के बाद उत्साह के साथ लोगों ने माल्यार्पण कर नारेबाजी की। वही सारिका जायसवाल ने नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पद पर जीत की हुंकार भरी और क्षेत्र की जनता के भरोसे जीत का दावा किया। इस दौरान कन्हैया अग्रवाल,जितेंद्र नाथ गुप्ता,पारसनाथ सोनकर,पारितोष जायसवाल,माधुरी जायसवाल,हिमांशु सिंह आदि दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment